Home घरेलू या देसी नुस्खे Khansi Ka Gharelu Upay : मौसम के साथ यदि हो जाये सर्दी और खांसी तब घर पर रसोई की इन चीज़ो से करे देसी इलाज

Khansi Ka Gharelu Upay : मौसम के साथ यदि हो जाये सर्दी और खांसी तब घर पर रसोई की इन चीज़ो से करे देसी इलाज

0 comment 20 views

Khansi Ka Gharelu Upay : दिसंबर का महीना शुरू हो गया है यहाँ आजकल मौसम बहुत ज्यादा बदल रहा है, जैसे कि आप सभी जानते हैं इस समय सर्दी का मौसम शुरू हो गया है | जिसके कारण इस समय मौसम बदलने के साथ-साथ हमारे सेहत पर भी इसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है इस सर्दी के शुरुआती समय मौसम बदलने के साथ-साथ जुखाम, सर्दी, खांसी आदि होना बहुत आम बात है |

इसके बाद हम सब इसके लिए डॉक्टर के पास जाकर कुछ इलाज करवाते हैं लेकिन ज्यादातर ऐसा होता है कि जो हमारी खांसी है वह लंबे समय तक बनी रहती है और वह खांसी जल्दी जाती नहीं है |

और इस सर्दी के मौसम में सूखी खांसी होना या कफ़ के साथ ख़ासी आना बहुत आम बात है और यह खांसी लंबे समय तक बनी रहती है इस खांसी में हमें हमारी छाती पर जोर पड़ता है और रात के समय में जब हम सोते है तब खांसी हमें बहुत ज्यादा आती है और उस समय छाती में जलन और दर्द सा भी महसूस होता है |

Khansi Ka Gharelu Upay

जिसके बाद हम ऑनलाइन सर्च करके है कि खांसी से छुटकारा पाने के लिए कोई घरेलू उपाय क्या है,(Home Remedies For Cold And Cough) खांसी को जड़ से कैसे खत्म करें या सुखी खांसी का इलाज क्या है तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिससे आप अपने घर पर जरूर आजमाएं |

खांसी होने के प्रमुख कारण क्या हो सकते है |

सर्दी के मौसम में खासी अपने आप शुरू नहीं होती है इसके शुरू होने का मुख्य कारण हमारा खानपान है जैसे कि हम सर्दी के मौसम में कुछ ठंडा खा लेते हैं या फिर कुछ खट्टा इस तरह के पदार्थ खाने से खांसी हो जाती है लेकिन खांसी होने से पहले हमें जुकाम या बुखार हो सकता है |

कुछ निम्न ऐसे कारण भी होते है जिसमे हमें खांसी होने पर हमे कब्ज की समस्या भी हो सकती है तो उसे समय हमें सबसे पहले अपने कब्ज को ठीक करने पर ध्यान देना चाहिए |

इसके साथ ही यह भी जानना है की खांसी दो प्रकार की होती हैं एक सूखी खांसी और एक दूसरी नॉर्मल खासी, सूखी खांसी में आपको बलगम नहीं आता है यानी कफ नहीं बनता है और नॉर्मल जो दूसरी खांसी होती है उसमें आपको कफ बहुत ज्यादा आता है यानी खांसने के साथ-साथ में कफ निकलता है तो इन दोनों ही खांसी में हमें अलग-अलग उपाय करने पड़ते हैं |Gharelu Upay for Khasi

खांसी के घेरलू उपाय : Khansi Ka Gharelu Upay

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिससे आप अपने घर पर जरूर आजमाएं | इसके लिए जो भी आवशयक सामग्री है वह आपके घर पर ही मिल जाएगी |

यह भी पढ़े : Home Remedies For Yellow Teeth : बहुत सालों से जमा दांतों का पीलापन नहीं हट रहा है तो इस चीज से करें साफ, कुदरती सफेद हो जाएंगे आपके दांत

यह भी पढ़े : Tulsi Leaves Benefits in Hindi : तुलसी की पत्तियों से करे हर रोग का घर बैठे इलाज, जाने किन चीजों में मिला कर ले तुलसी

indian home remedies for cough for kids

Home Remedies for Cough

1. सबसे पहले आप अदरक को पीसकर उसमें से एक चम्मच रस निकाल ले फिर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सुबह शाम उस मिश्रण को आप सुबह शाम उसका सेवन करे या चाटे इससे आपको किसी भी प्रकार की सूखी काली या कफ निकलता है उसमें आपको आराम मिलता है |

2. इसके अलावा दूसरा उपाय है कि एक चम्मच आप आवले का चूर्ण लेकर उसे शहद मिला लें और दिन में हो सके तो दो या तीन बार इसका सेवन कर ले इससे भी आपको खांसी में काफी ज्यादा आराम मिल सकता है|

3. इसके अलावा आप लहसुन का रस आधा चम्मच लेकर शहद के साथ सेवन करे इसे भी आपको खांसी में काफी आराम मिलता है |

4. अगर आपको बहुत ज्यादा बलगम यानी कफ बन रहा है और आपको खांसने पर भी आपको बहुत ज्यादा कफ निकल रहा है और कोई आराम नहीं मिल रहा है तो इसके लिए आप शुद्ध देसी घी ले और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर उसकी छाती पर धीरे-धीरे मले इससे आपका सारा बलगम बाहर निकल जाएगा |

5. इसके अलावा आप 5 ग्राम काली मिर्च और 5 ग्राम मुलेठी दोनों को पीस का चूर्ण बना लें इस चूर्ण को गुड में मिलाकर खा ले इससे भी खांसी में आपको काफी ज्यादा आराम मिल जायेगा |

6. सर्दियों के मौसम में हमें खजूर जरूर खाने चाहिए इससे खांसी में भी आराम मिलता है और यह गर्म होते हैं ताकि इससे शरीर को गर्मी मिलती रहती है |

7. बकरी के दूध में एक चम्मच पिसी हल्दी मिलाकर सुबह शाम पीने से भी खांसी में आराम मिल जाता है |

स्वास्थय से सबंधित और जानकारी के लिए यहाँ पढ़े |

8. काली मिर्च अदरक तुलसी के पत्ते तथा लॉन्ग की चाय बनाकर सुबह-शाम पिए इससे खांसी, सर्दी, जुखाम में आराम मिलता है और इसके साथ ही सिर दर्द भी ठीक हो जाता है |

यह भी पढ़े : Home Remedies For Yellow Teeth : बहुत सालों से जमा दांतों का पीलापन नहीं हट रहा है तो इस चीज से करें साफ, कुदरती सफेद हो जाएंगे आपके दांत

यह भी पढ़े : Tulsi Leaves Benefits in Hindi : तुलसी की पत्तियों से करे हर रोग का घर बैठे इलाज, जाने किन चीजों में मिला कर ले तुलसी

सर्दियों में शहद का बहुत महत्व है एक बढ़िया शहद को आप इसे अमेज़न से भी मंगवा सकते है |

ऊपर बताये किसी भी उपाय (Khansi Ka Gharelu Upay ) को करने के लिए आपको घर पर अपने रसोई की इन चीज़ो से ही आप किसी भी प्रकार की खांसी को जड़ से खतम कर सकते है |

यह भी पढ़े : Weight Gain Diet in Hindi : वजन बढ़ाना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

(अस्वीकरण: हमारे द्वारा बताए गए घेरलू नुस्खे पुराने समय से चले आ रही जानकारी है जिसे हम आप सब से साझा कर रहे है हम या हमारी टीम किसी भी प्रकार का दावा नहीं करती है है अधिक समस्या होने पर या अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लेवें  )

Share With Your Friends & Family Members
Tags:

Leave a Comment

About Us

निरोगी जीवन वेबसाइट पर आपको स्वास्थय सम्बंधित जानकारी मिलेगी साथ में आपको घरेलू उपचार और निदान की भी जानकारी दी जायेगी | हमारा मुख्य उद्देश्य आज कल के जीवन की ग़लत जीवनशैली को सुधारना और सही खानपान की जानकारी आप तक प्रधान करना है | निरोगी जीवन वेबसाइट पर आपको सभी जानकारी रिसर्च के आधार पर दी जाती है अगर फिर भी आपको किसी भी जानकारी से आपत्ति है या अपना सुझाव देना चाहते है तो आप हमें ईमेल कर सकते है |

Editors' Picks

Web Story

Copyright © 2024 Nirogi Jivan. All Rights Reserved

Translate »
सर्दियों के मौसम में काले तिल के लड्डू खाने के क्या क्या फायदे है बहुत सालों से जमा दांतों का पीलापन नहीं हट रहा है तो इस चीज से करें साफ, कुदरती सफेद हो जाएंगे आपके दांत वजन बढ़ाना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें तुलसी की पत्तियों से करे हर रोग का घर बैठे इलाज, जाने किन चीजों में मिला कर ले तुलसी